बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सरकार और पुलिस की रणनीतियों से प्रभावित होकर 13 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें दो प्रमुख माओवादी शामिल हैं, जिन पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
सरकार की पुनर्वास योजना का असर
सूत्रों के मुताबिक, सभी नक्सली पहले सक्रिय रूप से नक्सली गतिविधियों में शामिल थे और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की साजिशों में भागीदार रहे। इन पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने बताया कि वे राज्य सरकार की “नियद नेल्लानार” योजना से प्रभावित होकर मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया।
सरकार अब उनके पुनर्वास के लिए आवश्यक कदम उठाएगी और योजना के तहत सभी लाभ प्रदान किए जाएंगे।

Post a Comment