सतनामी समाज के गुरु एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के प्रयासों से भण्डारपुरी धाम में गुरुद्वारा (मोतीमहल) निर्माण हेतु ₹17 करोड़ 11 लाख 22 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति

भंडारपुरी/आरंग/रायपुर – सतनामी समाज की आस्था का पावन केंद्र और परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की कर्मभूमि भण्डारपुरी धाम में गुरुद्वारा (मोतीमहल) निर्माण हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ₹17 करोड़ 11 लाख 22 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह ऐतिहासिक निर्णय सतनामी समाज के गुरु एवं आरंग विधायक, कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब जी की पहल, मांग और निरंतर प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में आरंग नगर में आयोजित मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी के कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में कैबिनेट मंत्री माननीय श्री रामविचार नेताम जी ने यह महत्वपूर्ण घोषणा की थी।

इस ऐतिहासिक घोषणा को मूर्त रूप देने हेतु सतनामी समाज की ओर से प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी, कैबिनेट मंत्री माननीय श्री रामविचार नेताम जी, तथा कैबिनेट मंत्री माननीय श्री ओ.पी. चौधरी जी का हृदय से आभार व्यक्त किया जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post