चक्रधरपुर । पूरे झारखंड समेत पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगुआपोशी में शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश के कारण डांगुआपोशी रेलवे कॉलोनी, सारंडा कॉलोनी (रेलवे प्रशासन का स्मार्ट कॉलोनी) जलमग्र हो गया है। सारंडा कॉलोनी और डेली मार्केट का मुख्य नाली जाम हो जाने के कारण कॉलोनी में पानी घुस गया है जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
लगातार बारिश के चलते डांगुआपोशी रेलवे स्टेशन के लाइन नम्बर 16, 17 डूब गया है। बारिश की वजह से पहाड़ क्षेत्र का पानी स्टेशन , मार्केट और रेलवे कॉलोनी क्षेत्र प्रवेश कर रहा है और जल निकासी की व्यवस्था के अभाव के कारण पूरा शहर पानी पानी हो गया है। बताया जाता है कि बारिश की वजह से रेलवे क्षेत्र में जल जमाव के कारण लॉबी में जाने में लोको पायलट और ट्रेन मैनेजरों को काफी दिक्कत हो रहा है।
रेल कर्मियों में बिजली और पानी का संकट चक्रधरपुर रेलवे मंडल प्रशासन के द्वारा स्मार्ट कॉलोनी की संज्ञा देकर विकसित करने का दावा करने वाले डांगुआपोशी सारंडा कॉलोनी में अंडर ग्राउंड बिजली की व्यवस्था की गई है। लागातर हो रही बारिश की वजह से अंडरग्राउंड के तारों में पानी घुसने की आशंका से बिजली विभाग के द्वारा बिजली काट दिया गया है जिससे कॉलोनी में बिजली और जलापूर्ति पूर्ण रूप से ठप हो गया है। रेल कर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए पानी की समस्या हो गया है। आज इसकी सूचना पाकर आई डब्ल्यू विभाग की और से एक जेसीबी मंगा कर सारंडा कॉलोनी की चारदिवारी तोड़ कर नाली की सफाई की गई और जल निकासी के कार्य में कर्मचारी जुटे रहे।
Post a Comment