पंजाब के राज्यपाल ने डॉ. डीके. को किया सम्मानित

पंजाब/अंबिकापुर। पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के होटल रेडिशन में मैत्री पिस फाउंडेशन के द्वारा आयोजित इंटरनेशनल बुधा पीस अवार्ड समारोह में अधिवक्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ. डीके. सोनी  को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के करकमलों से बेस्ट आरटीआई एवं पीआईएल एक्टविस का अवार्ड दिया गया।
आरटीआई कार्यकर्ता और अधिवक्ता डॉ. डी.के. सोनी के द्वारा हमेशा न्याय में देरी, भ्रष्टाचार एवं विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा हेतु अनेक उत्कृष्ट कार्य किए जाते रहे हैं। तथा कई जनहित याचिका के माध्यम से भी जनहित के कार्यों को करते हैं।

डॉ. डीके. सोनी आम जन के लिए न्याय व्यवस्था को सुदृढ़, सुगम और शीघ्र न्याय प्रदान करने हेतु अपनी संस्था सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस के माध्यम से हमेशा जमीनी स्तर पर एवं आरटीआई के माध्यम से स्थिति स्पष्ट कर  उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक सफल और निर्णायक कानूनी लड़ाई भी लड़ते रहते हैं। डॉ. डी.के. सोनी द्वारा सरकारी विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों को लेकर अनेकों मामले उठाते रहे हैं, भ्रष्टाचार के विरुद्ध खुलासा कर दस्तावेजों के आधार पर कार्यवाही कराकर कई भ्रष्ट अधिकारियों, ठेकेदारों के विरुद्ध अपराध भी पंजीबद्ध कराया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post