बंडामुंडा इलेक्ट्रीक शेड में नव निर्मित इलेक्ट्रीक ईंजन का हुआ सफल ट्रायल ,

 चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के रेल सरंक्षा आयुक्त(मुख्य सेफ्टी कमीश्नर) बृजेश कुमार मिश्रा ने गुरुवार को बंडामुंडा इलेक्ट्रीक शेड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शेड में कर्मचारियों के कार्यशैली और व्यवस्था का निरीक्षण किया। शेड में सुरक्षा और सरंक्षा सबंधी उपकरणों और विधि व्यवस्था का मुआयना किया।

इस दौरान सीआरएस मिश्रा ने इलेक्ट्रीक शेड के द्वारा निर्मित नए ईंजन डब्युएजी 10-बंडामुंडा 10002 का ट्रायल किया। बताया जाता है कि बंडामुंडा इल्केट्रीक शेड के अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में दो पुराने डीजल ईजनों के उपकरणों को एसेंबल कर नया डब्ल्युएजी-10 इलेक्ट्रीक इंजन बनाया गया है। 

आज बंडामुंडा रेलवे इलेक्ट्रीक शेड में इसका रेलवे मुख्य सेफ्टी कमीश्नर के द्वारा विधिवत निरीक्षण और सफल ट्रायल किया गया। इसके बाद इंजिनियरिंग विभाग के तमाम अधिकारियों की उपस्थिति में इसे रेलवे को समर्पित कर दिया गया। आज इंजिन को सीआरएस ने विधिवत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर डीईई (टीआरएस), एडीईएन आशीष कुमार, पीडब्ल्युआई-1 एसडीएस कुशवाह, पी डब्ल्युआई-2 उपेंद्र कुमार सहित अन्य शेड के तमाम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post