भाजपा सरकार मुफ्त बिजली का झांसा देकर जनता को लूट रही _प्रवक्ता कांग्रेस वीरेंद्र सिंह बघेल

भाजपा सरकार मुफ्त बिजली का झांसा देकर जनता को लूट रही _प्रवक्ता कांग्रेस वीरेंद्र सिंह बघेल 
आगे बघेल ने कहा कि साय सरकार के द्वारा बिजली बिल हाफ योजना बंद किये जाने से जनता परेशान हो गयी है। प भाजपा सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ योजना बंद किये जाने का असर इस माह के बिजली बिल में साफ दिखने लगा है। इस माह लोगों को बिजली बिल दुगुना आया है।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक की खपत पर हाफ बिल योजना शुरू की थी। उस समय 400 यूनिट से अधिक खपत होने पर भी 400 यूनिट तक का आधा बिल ही आता था। लेकिन वर्तमान सरकार ने नियम बदल दिया है। अब केवल 100 यूनिट तक की खपत पर ही आधे बिल का लाभ दिया जा रहा है। 100 यूनिट से एक यूनिट भी अधिक होने पर पूरा बिल जनता को देना पड़ रहा है।

जिसका बिल पिछले माह सामान्यतः 800 से 900 रूपये आया था, उन्हें इस माह लगभग उतनी ही बिजली खपत पर 1800 से 2000 रूपये तक का बिल मिला है। अभी तो बरसात का मौसम है, गर्मी में तो बिजली की खपत जब बढ़ेगी तब जनता की परेशानी और बढ़ने वाली है। साय सरकार जनता की सहूलियतवाली योजना बंदकर जनता को लूट रही है।

कांग्रेस की सरकार ने 5 वर्षों तक विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हाफ योजना शुरू किया था जिसका लाभ प्रदेश के 54 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिलता था जिसे 5 साल में लगभग प्रत्येक उपभोक्ता का 40 से 50 हजार रु. तक की बचत हुई है। कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किये गये 400 यूनिट बिजली बिल हॉफ के दायरे में प्रदेश का लगभग हर उपभोक्ता आता था।

Post a Comment

Previous Post Next Post