*धरमजयगढ़: अंबेटिकरा में शेड निर्माण का भूमि पूजन*



धरमजयगढ़ के अंबेटिकरा में आज जनपद सदस्य, अध्यक्ष, और उपाध्यक्ष की मदद से दस लाख रुपए की लागत से बनने वाले शेड का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव और अध्यक्ष उपाध्यक्ष निर्वाचन के पूर्व उन्होंने मां से मन्नत मांगी थी, और अब वे अपना वादा पूरा कर रहे हैं।

*कार्यक्रम में उपस्थित लोग*

इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती लीनव बिरजू राठिया, उपाध्यक्ष शिशु शशि पटेल, जनपद सदस्य श्रीमती मैना बाई राठिया, शासकीय मंदिर समिति अंबेटिकरा धरमजयगढ़ समिति के सचिव एवं प्रदेश में किसान मोर्चा उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव, समिति सदस्य गोविंद साव, नीलमणि पटेल, शिव कुमार राठिया, सतीश जेठवानी, विनोद राठिया, टीमन बारीक, संतोष चौहान, बबली साहू, खेम प्रसाद पटेल, हितेश आदित्य, मनीराम बैगा, दुर्गापुर सरपंच रामेश्वर राठिया, नारायण प्रसाद ध्रुव, बिहारी सोनी, सुकित राठिया, तूही राठिया, उपयंत्री समीर विश्वाल, तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत सचिव चांदराम टंडन सहित जनपद पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।

*भूमिपूजन*

भूमिपूजन अंबेटिकरा मां भगवती मंदिर के पुजारी ने विधि विधान से संपन्न कराया।

Post a Comment

Previous Post Next Post