कुसमुंडा से कोयला चोरी का भंडाफोड़, दो ट्रक ड्राइवर और कांटा कर्मचारी पर एफआईआर



बलौदा थाना क्षेत्र में कोयला चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें कुसमुंडा कोल खदान से महावीर कोलवाशरी जा रहे दो हाइवा ट्रक के ड्राइवरों ने कांटा घर के कर्मचारी की मिलीभगत से कोयले की चोरी की। हालांकि, अनलोडिंग से पहले ही यह साजिश उजागर हो गई।

घटना का विवरण:
पुलिस के अनुसार, 28 दिसंबर को कुसमुंडा कोल खदान से हाइवा क्रमांक CG 12 BN 9717 और CG 12 BN 9715 के ड्राइवर जावेद खान और सिट्टू कोयला लेकर महावीर कोलवाशरी पहुंचे। सुबह करीब 3:30 बजे जब ये ट्रक वाशरी गेट पर पहुंचे, तो नाइट शिफ्ट में तैनात गार्ड और सुपरवाइजर को इन गाड़ियों में कोयला कम होने का शक हुआ।

कुछ देर बाद जब गाड़ियां कांटे पर पहुंचीं, तो वहां तैनात ठेका कर्मचारी ईश्वरी प्रसाद पटेल ने कांटा पर्ची में सही वजन दिखाकर उन्हें अनलोडिंग के लिए कोल यार्ड भेज दिया। लेकिन, अनलोडिंग यार्ड में मौजूद सुपरवाइजर दिलेश्वर पटेल को कोयला कम होने की आशंका हुई, जिसके बाद ट्रकों को दोबारा तौलने के लिए कांटा घर भेजा गया।

सच्चाई आई सामने:
दूसरी बार वजन तौलने पर सामने आया कि CG 12 BN 9717 में 7.05 टन और CG 12 BN 9715 में 12.7 टन कोयला कम था। कर्मचारियों ने तुरंत इस मामले की सूचना वाशरी के अधिकारियों और पुलिस को दी।

पुलिस कार्रवाई:
प्रार्थी की रिपोर्ट पर बलौदा पुलिस ने दोनों ट्रक ड्राइवरों और कांटा घर के कर्मचारी ईश्वरी प्रसाद पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है

 

Post a Comment

Previous Post Next Post