तीन साल के मासूम का बाड़ी में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

 


राजपुर।
बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम नवकी के सरनापारा में तीन साल के मासूम बच्चा का बाड़ी में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, पुलिस जांच में जुटी।

थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह ने बताया कि ग्राम नवकी के सरनापारा निवासी तीन साल के मासूम बच्चा युवराज गोड़ पिता बुधेश्वर गोड़ कल शाम करीब 6 बजे से गायब था। बीती रात्रि करीब 8 बजे घर के करीब 30 मीटर दूर बाड़ी में शव मिला था। परिजन जीवित समझकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। शव को पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा हत्या है या मर्ग पुलिस जांच में जुटी हुई

Post a Comment

Previous Post Next Post