निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही: बिलाईगढ़ कॉलेज के प्राचार्य निलंबित



सारंगढ़-बिलाईगढ़।
निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय, बिलाईगढ़ के प्राचार्य उमाशंकर मिश्र को निलंबित कर दिया है।

प्राचार्य उमाशंकर मिश्र को नगर पंचायत भटगांव में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के पद पर तैनात किया गया था, लेकिन ड्यूटी के दौरान उनकी अनुपस्थिति सामने आई। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उनके विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही की है।

इस कार्रवाई को निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post