गौरेला: मरवाही निकाय चुनाव के प्रभारी बने संदीप जयसवाल

 


गौरेला।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में गौरेला नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप जयसवाल को मरवाही नगर पंचायत चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा संगठन ने नगरीय निकाय चुनावों में विजय के संकल्प के साथ पूरी तैयारी कर ली है। इसी रणनीति के तहत प्रदेशभर में वरिष्ठ व अनुभवी कार्यकर्ताओं को विभिन्न निकायों में प्रभारी नियुक्त किया जा रहा है

संदीप जयसवाल की नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण का परिणाम बताया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post