स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत रायगढ़ नगर में हुआ भव्य प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ-

 सेवा भारती समिति जो की संपूर्ण भारतवर्ष में सेवा कार्यों में अग्रसर है एवं मुख्य रूप से भारत के आर्थिक रूप से कमजोर एवं उपेक्षित ग्रामीण /वनवासी क्षेत्र में सामाजिक उत्थान शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए कार्य करती हैl सेवा भारती समिति रायगढ़ इकाई के द्वारा दिनांक 21/5/26 को केलो विहार कॉलोनी में स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत भव्य प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गयाl विगत कई वर्षों से सेवा भारती समिति के सदस्य विभिन्न सेवा कार्यो को सुचारू रूप से चला रहे थे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सेवा प्रमुख तुलसीदास मानिकपुरी जी एवं सह विभाग कार्यवाह श्री वीरेंद्र डहरी जी के कर कमरों द्वारा पूजा अर्चना कर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया l केंद्र के शुभारंभ में सुजाता साहू, सोहिता बाजपाई,अमृता सावड़िया, पवन चौहान, हितेषु राठौर, रवि सिंह ,कृष्णकांत साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण केंद्र में अनेक तरह के प्रशिक्षण दिए जाएंगे जैसे मेहंदी प्रशिक्षण, ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण, सिलाई प्रशिक्षण ,प्रत्येक के लिये प्रशिक्षित शिक्षक होंगेl

सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन में स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत इस प्रशिक्षण केंद्र का मुख्य कार्य महिलाओं एवं युवतियों को प्रशिक्षित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना होगाl भारती समिति आगे भी ऐसे ही सेवा कार्य करने के लिए कटिबध्द है। सेवा भारती समिति के सदस्यों का उद्देश्य है ज्यादा से ज्यादा महिलाएं,युवक एवं युवतियो को इस प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाये।।

Post a Comment

Previous Post Next Post