
जानिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में विजेता, उपविजेता और अन्य टीमों को मिली कुल प्राइज मनी
नई दिल्ली: आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार (9 मार्च) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब पर कब्जा किया। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 251 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए भारत ने 49 ओवर में 254 रन बनाकर जीत हासिल की।
इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय टीम को आईसीसी से बड़ी धनराशि इनाम में मिली। वहीं, उपविजेता न्यूजीलैंड समेत अन्य टीमों को भी आकर्षक प्राइज मनी मिली। आइए जानते हैं किस टीम को कितना इनाम मिला।
भारत बना करोड़पति, विजेता टीम को मिली भारी प्राइज मनी
भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम इंडिया पर करोड़ों की बरसात हुई। आईसीसी ने विजेता टीम को 19.45 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी।
न्यूजीलैंड को उपविजेता बनने पर मिला बड़ा इनाम
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की उपविजेता न्यूजीलैंड टीम भी खाली हाथ नहीं लौटी। बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद खिताब से चूकने वाली कीवी टीम को 9.72 करोड़ रुपये इनाम के रूप में मिले।
अन्य टीमों को कितनी इनामी राशि मिली?
फाइनल में जगह बनाने से चूकने वाली सेमीफाइनलिस्ट टीमों को भी बड़ी धनराशि इनाम में दी गई।
- ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका (सेमीफाइनलिस्ट टीमों): 4.87 करोड़ रुपये
- अफगानिस्तान और बांग्लादेश (पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमें): 3.04 करोड़ रुपये
- पाकिस्तान और इंग्लैंड (सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमें): 1.22 करोड़ रुपये
आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की कुल पुरस्कार राशि में 2017 के संस्करण की तुलना में 53% की वृद्धि की है।
Post a Comment