रायगढ़: नवनिर्वाचित महापौर जीवर्धन चौहान और सभापति डिग्री लाल साहू का ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उन्हें जीत की बधाई दी गई और रमजान एवं होली की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

प्रतिनिधियों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में रायगढ़ के विकास की नई गाथा लिखी जाएगी।
इस अवसर पर बिलासपुर संभाग अध्यक्ष शेख अतहर हुसैन, रायगढ़ जिला संरक्षक सलीम नियारिया, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसीम खान, सचिव वारिस खान, वरिष्ठ सलाहकार सदस्य शेख यावर हुसैन, मुहम्मद ताज और शब्बीर अहमद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Post a Comment