शहर कि बेटियों ने दार्जिलिंग में आयोजित अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता में दिखाई अपनी प्रतिभा

राष्ट्रीय स्तर की इस नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय पुरस्कार रायगढ़ की बेटियों ने अपने नाम किया

रायगढ़ । कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ की होनहार बेटियों ने फिर एक बार फिर अपने शहर और प्रदेश का नाम पूरे देश में रौशन किया है। आपको बता दें कि प. बंगाल के सुविख्यात हिल स्टेशन दार्जिलिंग में विगत 30 मई से 2 जून के बीच आयोजित राष्ट्रीय स्तर की एक क्लासिकल नृत्य(कत्थक) प्रतियोगिता में रायगढ़ की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।



मिली जानकारी के अनुसार तरांगण इंडिया डॉन्स कॉम्पिटिशन दार्जिंलिंग प.बंगाल में देश भर से आए 200 प्रतियोगियों ने भाग लिया था। जिनमें रायगढ़ की दो होनहार बेटियां भी शामिल थी।



इन दोनों बेटियों ने कत्थक नृत्य कला में अपनी प्रतिभा का ऐसा प्रदर्शन किया कि प्रतियोगिता का पहला और दूसरा पुरुस्कार हमारे शहर की दोनो होनहार बेटियों के नाम हो गया।

जहां पहला पुरस्कार बिटिया कु.तमन्ना दास ने जीता तो दूसरा पुरुस्कार कु.श्रद्धा पाढ़ी निवासी प्राची विहार कालोनी ने अपने नाम कर लिया। दोनो बेटियों की कत्थक नृत्य कला में निपुणता देखकर प्रतियोगिता में उपस्थित सैकड़ों दर्शकों के अलावा प्रतियोगिता के जजों ने भी उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की।

Post a Comment

Previous Post Next Post