हाथियों का दल तीन दिन से धंधापुर, चिलमाकला और दुप्पी-चौरा जंगल में विचरण कर रहा
बलरामपुर/राजपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत चांची सर्किल के धंधापुर के चिलमाकला जंगल में करीब 25 हाथियों का दल व गोपालपुर सर्किल के दुप्पी-चौरा जंगल में 1 हाथी विचरण कर रहा है। मौके पर एसडीओ और रेंजर वनकर्मियों के साथ पहुंचकर जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दी।
करीब 25 हाथियों का दल प्रतापपुर वन परिक्षेत्र से आकर चांची सर्किल के धंधापुर के चिलमाकला जंगल व गोपालपुर सर्किल के दुप्पी-चौरा जंगल में 1 हाथी विचरण कर रहा है। वन विभाग ने इसकी सूचना तत्काल डीएफओ आलोक कुमार बाजपेयी को दी। सूचना उपरांत मौके पर एसडीओ आरएसएल श्रीवास्तव व रेंजर महाजन लाल साहू वनकर्मियों के साथ पहुंचकर आसपास के गांव में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दी।
Post a Comment