गुंडा गर्दी करनी पड़ी महंगी, प्रार्थी से मारपीट कर, मोटर साइकल व रुपए लूटने वाले को पुलिस ने  किया गिरफ्तार, भेजा जेल

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मामले  कि प्रार्थी कलिन्दर राम उम्र 36 वर्ष . निवासी बुमतेल थाना सिटी कोतवाली  जशपुर के द्वारा द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 21.07.2025 को वह अपने दोस्त के पास। डोड़काचौरा गया था ,कि रात्रि करीब 11.00 बजे वह अकेले अपने मोटर सायकल से घर वापस आ रहा था ,

कि रास्ते में परमजीत नाम का व्यक्ति निवासी प्रेमनगर जशपुर, जिसे प्रार्थी पहले  से जानता पहचानता है ,डोड़काचौरा आम बगीचा के पास रास्ते में प्रार्थी के मोटर सायकल को रोका और प्रार्थी से मारपीट करने लगा और डरा धमका कर  प्रार्थी के मोटर सायकल एवं पाकेट में रखा 1000 रूपये को लूट कर ले गया प्रार्थी के बजाज पल्सर मोटर सायकल कमांक सीजी 14 एमटी 5790 किमती करीबन 40,000 रूपयें का है।

रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) का अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए  घटनास्थल का निरीक्षण किया गया , तथा मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर के जरिए सूचना मिली कि प्रकरण के आरोपी परमजीत सिंह, बस स्टेशन जशपुर में देखा गया है, जिस पर पुलिस के द्वारा घेरा बंदी कर आरोपी परमजीत को अभिरक्षा में लेकर वापस थाना लाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post