रामानुजनगर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटना के पंचायत भवन मे शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, विदित हो की पटना की सरपंच श्रीमती विमला सिंह ने कार्यक्रम से पूर्व सर्व पल्ली राधाकृष्णन, महात्मा गाँधी छाया चित्र पर तिलक चंदन बाद पूजा अर्चना करते हुए की, वहीं समस्त शिक्ष को को माल्यार्पण व तिलक लगाई, तथा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित की गई,
सरपंच श्रीमती विमला सिंह ने गुरुजनों से आशीर्वाद लेते हुए कहीं की गुरूजी का दर्जा बहुत बड़ा है, गुरु के बीना हम ज्ञान अर्जित नहीं कर सकते, उन्होंने कहा की गुरुओं का सम्मान हमें करना चाहिए, उनके बताए गए बातों को अमल मे लाने वाला क़ोई भी व्यक्ति शिखर तक अवश्य पहुँचता है,
Post a Comment