दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में बनमालीपुर में जनजातीय लोक-कला महोत्सव में होगा छऊ नृत्य का आयोजन,   

चक्रधरपुर । दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य पर 1 अक्टूबर 2025 को लट्टू उरांव कल्याण समिति, बनमालीपुर की ओर से जनजातीय लोक-कला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान छऊ नृत्य का शुभारंभ रात 9 बजे से होगा। इस आयोजन में विधानसभा स्तर की कुल 17 टीमें भाग लेंगी।

महोत्सव में सबसे पहले होयोहातु की टीम अपना नृत्य प्रस्तुत करेगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रत्येक नृत्य मंडली को 20-20 हजार रुपये तैयारी मद में प्रदान किए गए हैं। इसी क्रम में शनिवार को विधायक सुखराम उरांव के आवास पर सिलफोड़ी गांव की नृत्य मंडली को विधायक प्रतिनिधि पीरू हेंब्रम द्वारा राशि सौंपी गई। पीरू हेंब्रम ने मौके पर सभी नृत्य मंडलियों से समय पर पहुंचकर अपनी प्रस्तुति देने की अपील की।

आयोजन समिति ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय संस्कृति और जनजातीय परंपराओं को बढ़ावा देना है। विदित हो कि लट्टू उरांव कल्याण समिति के तत्वाधान में विधायक सुखराम उरांव के आवास में भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। चक्रधरपुर अंचल में बनमालीपुर दुर्गा  पूजा की।एक अलग पहचान है। यहां आयोजित होने वाले दुर्गा उत्सव में स्थानीय लोक कला को काफी महत्व दिया जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post