अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने ली ऑटो चालकों की बैठक

पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे के आदेशानुसार शनिवार को रक्षित केंद्र बैकुंठपुर के कॉन्फ्रेंस हाल में जिला मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रांतर्गत संचालित ऑटो चालकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने ऑटो चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी चालक  ऑटो में सफर करने वालों से सौम्य व्यवहार रखें शालीनता का परिचय दें, हुज्जत बाजी एवं वाद-विवाद ना करें, निर्धारित किराया ही वसूल करें, किसी भी परिस्थिति में नशे का सेवन कर वाहन चालन ना करें ऐसा करते पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई के साथ ही एफआईआर भी दर्ज किया जाएगा, वाहन में क्षमता से अधिक सवारी लेकर ना चलें इससे दुर्घटना घटित होने की संभावना रहती है।

उप पुलिस अधीक्षक श्याम मधुकर ने कहा कि सभी ऑटो चालक यातायात के नियमों का पालन करते हुए वाहन चालन करें, तेज गति से एवं मोबाइल फोन में बात करते हुए वाहन चालन ना करें, सभी अपने वाहन में आगे एवं पीछे हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट पर वाहन नंबर अनिवार्य रूप से अंकित करा लेवें अन्यथा जुर्माने के भागीदार होंगे। श्री मधुकर ने ऑटो चालकों की ओर से पार्किंग स्थल की बात रखने पर संबंधित विभाग नगर पालिका एवं जिला प्रशासन से समन्वय  स्थापित कर जल्द समाधान करने की बात कही।

Post a Comment

Previous Post Next Post