• थाना कोहकामेटा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोडलियार नीचे पारा पहाड़ी से 05 नग कुकर कमांड आईईडी बरामद।
• प्रत्येक आईईडी का वजन लगभग 05-05 किलोग्राम।
• बीडीएस टीम एवं सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए नष्टीकरण।
• घटना स्थल पर कुतुल एरिया कमेटी के सक्रिय नक्सलियों की उपस्थिति की आशंका।
भा.पु.से. श्री रोबिनसन गुड़िया (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर), भा.पु.से. श्री अक्षय साबद्रा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) एवं भा.पु.से. श्री अजय कुमार (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑप्स) के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में नक्सल मुक्त जिला नारायणपुर के उद्देश्य से नक्सल विरोधी अभियान अपने चरम पर है।
Post a Comment