बीजापुर में माओवादी नेटवर्क पर करारा प्रहार : 26 सक्रिय माओवादी सदस्य गिरफ्तार।
संयुक्त सुरक्षा बलो की बड़ी कार्यवाही : विस्फोटक एवं प्रतिबंधित संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री बरामद।
संयुक्त कार्यवाही: DRG बीजापुर,थाना गंगालूर, भैरमगढ़, उसूर, आवापल्ली, तर्रेम, कोबरा 205 एवं केरिपु 196, 62 बटालियन।
जिला बीजापुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को अहम सफलता प्राप्त हुई है। थाना गंगालूर में– 03, भैरमगढ़ में- 03, थाना आवापल्ली -08, थाना उसूर- 08 और थाना तर्रेम में कार्यवाही के दौरान 04 सक्रिय माओवादियों कुल 26 माओवादियों को विस्फोटक, एवं माओवादी संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री के साथ पकड़ा गया।
कब्जे से बरामद सामग्री :-
⭕ IED, कुकर बम, टिफिन बम
⭕ कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, डेटोनेटर
⭕ मल्टीमीटर, बिजली का तार, बैटरी
⭕ जमीन खोदने का औजार
⭕ माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री (बैनर, पोस्टर, पाम्पलेट)
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण: थाना गंगालूर
1. बुधरू डोडी (मिलिशिया सदस्य) पिता स्व0 मंगलू उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी डोडीतुमनार फांतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर
2. सुखराम मिड़ियम (मिलिशिया सदस्य) पिता कोसा मिड़ियम उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी डोडीतुमनार इंदरपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर
Post a Comment