वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा राजपात्रित पुलिस अधिकारियो समेत थाना/चौकी प्रभारियों की ली गई समीक्षा बैठक

:- समीक्षा बैठक मे लम्बित अपराध, मर्ग, शिकायत, चालान, म्यूल अकाउंट एवं पीओएस के मामलो की समीक्षा कर प्रकरणों के निराकरण हेतु दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।
:- थाना चौकी प्रभारियों को ICJS, ITSSO, Cri-MAC, IGS/DGP Dashboard, E-Summons, Gov.Email, cyber police portal, CEIR portal, Misson vatsalya का उपयोग सुनिश्चित करने दिए गए दिशा निर्देश।
:- अल्फाबेट रजिस्टर को अद्यतन करने एवं  रोजनामचा समय पर वरिष्ठ कार्यालय को भेजनें किया गया निर्देशित।
:- ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों कों दिए गए दिशा निर्देश।
:-थाना/चौकी प्रभारियों को कोटपा एक्ट के तहत् कार्यवाही करने एवं प्रतिबंधात्मक/लघु अधिनियम के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने किया गया निर्देशित।


⏩ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष मे राजपत्रित पुलिस अधिकारियो समेत समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, समीक्षा बैठक मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा थानावार लंबित अपराध, चालान, शिकायत, मर्ग की जानकारी थाना/चौकी प्रभारियों से प्राप्त कर समीक्षा की गई साथ ही म्यूल अकाउंट एवं पीओएस के लाम्बित मामलो की भी समीक्षा करते हुए अपराधों के त्वरित निराकरण करने के दिशा निर्देश दिए गए, विवेचको कों प्रकरण कों अनावश्यक लंबित ना रखने की सख्त समझाईस दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post