भाजपा के डबल इंजन में उपभोक्ताओं की बिजली बिल कर दी दुगनी ,....बढ़े हुए बिलों से जनता परेशान

साय सरकार के गलत फैसले ने आम जनता पर डाला महंगाई का बोझ :- दीपक मंडल कांग्रेस प्रवक्ता

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को हाल ही में बिजली बिलों में हुई भारी बढ़ोतरी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आम जनता में रोष और चिंता का माहौल है। राज्य के पूर्व कांग्रेस सरकार के द्वारा घोषित 400 यूनिट तक 'हाफ बिजली बिल योजना को घटाकर 100 करने से उपभोक्ताओं को पिछली बार की तुलना में दोगुने से भी अधिक बिल मिल रहे हैं।

इस अचानक बढ़ोतरी ने न केवल गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के बजट को बिगाड़ दिया है, बल्कि प्रदेश के भाजपा सरकार की योजनाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। रायगढ़ जिला कांग्रेस के प्रवक्ता ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के गलत फैसले ने आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा दिया है। भाजपा के डबल इंजन ने छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं की बिजली बिल दोगुने से भी अधिक बढ़ाकर महतारी वंदन योजना के तहत दी जाने वाली राशि की वसूली शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post