एमएमयू में जांच मशीन, जीपीएस सहित व्यवस्थाएं मिली खराब, पेमेंट रोकने व पेनाल्टी लगाने की चेतावनी

रायगढ़। कलेक्टर एवं अध्यक्ष रायगढ़ जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार नगर निगम कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय एवं सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल ने गुरुवार की सुबह पंजरीप्लांट ऑडिटोरियम में खड़ी मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पूर्व में पाई गई कमियों की समीक्षा की गई। कुछ सुधार तो देखने मिले, लेकिन कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं अब भी दुरुस्त नहीं हुई थीं। इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने तत्काल सभी एमएमयू में जांच मशीनों एवं जीपीएस सहित तमाम सुविधाओं को ठीक करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कंपनी का भुगतान रोकने और पेनाल्टी लगाने की चेतावनी भी दी।

गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों को उनके घरों के पास ही मुफ्त इलाज, बेहतर जांच एवं निशुल्क ब्रांडेड दवाइयों का लाभ दिलाने के उद्देश्य से मोबाइल मेडिकल यूनिट योजना शुरू की गई थी। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार लगातार इस योजना की समीक्षा की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post