रायगढ़ । सोशल मीडिया/ प्रिंट मीडिया में रायगढ़ पुसौर व अन्य स्थानों के भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा खरसिया विधायक उमेश पटेल की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से अशोक चिन्ह के अपमान को लेकर की गई अनर्गल निराधार टिप्पणी के मामले को लेकर रायगढ़ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता ने सिटी कोतवाली पहुंच कर भाजपा नेताओं पर प्राथमिकता दर्ज कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है।
जिसमें जिला कांग्रेस ग्रामीण व शहर अध्यक्ष द्वय नगेन्द्र नेगी व अनिल शुक्ला, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, वरिष्ठ नेता दीपक पाण्डेय, अरुण गुप्ता, महामंत्री शाखा यादव, विकास शर्मा, आशीष शर्मा, अनिल अग्रवाल चीकू, राकेश पांडेय, सत्यप्रकाश शर्मा , महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान, पूर्व महापौर जानकी काटजू, यशोदा कश्यप, संजुक्ता सिंग, बिनु बेगम, दयाराम धुर्वे, रामलाल पटेल, यतीश गांधी, नारायण घोरे, प्रवक्ता दीपक मंडल, संदीप अग्रवाल, नरेश जयसवाल, रवि पांडेय, प्रदीप मिश्रा, अमृत काट्जू , लोकेश साहू, अज्ञात मल्होत्रा, सुनील आनंद, राजेंद्र यादव, अज्ञात खुशीराम मल्होत्रा , रमेश कुमार भगत, श्याम बैरागी, बाबूलाल चौहान, गोविंद साहू , तरुण गोयल, अमोल अग्रवाल, अनुराग गुप्ता, सुदेश लाला, वकील सिद्दीकी, प्रदीप चौहान, सोनू पुरोहित सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कांग्रेस ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि दिनांक 16 सितंबर 2025 को रायगढ़ में कांग्रेस पार्टी की वोट अधिकार रैली आयोजित थी जिसका नेतृत्व राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री व वर्तमान के छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी श्री सचिन पायलेट जी कर रहे थे उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व केबिनेट मंत्री व विधायक खरसिया माननीय उमेश पटेल सहित दिग्गज कांग्रेसी नेतागण शामिल थे।
Post a Comment