शादी का झांसा दे, किया दुष्कर्म, आरोपी को आनंदनगर, भोपाल से पकड़ लाई जशपुर पुलिस, गिरफ्तार कर भेजा जेल

नाम गिरफ्तार आरोपी:- मनोज कुमार पांडे, उम्र 44 वर्ष, निवासी बराकाला रघुराज नगर, सतना,(म. प्र)
    
 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना नारायणपुर जिला जशपुर क्षेत्रांतर्गत एक 24 वर्षीय युवती जो कि वर्तमान में जिला राजनांदगांव में निवासरत है, ने थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव में दिनांक 19.08.25 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2024में वह कुनकुरी, जिला जशपुर, में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करती थी, व कुनकुरी में ही एक घर में किराएदार के रूप में रहती थी, आरोपी मनोज कुमार पांडे भी  उसी कंपनी में काम करता था, आरोपी मनोज, प्रार्थिया के कुछ ऑफिशियल कामों में मदद कर दिया करता था, इसी दौरान दोनों में जान पहचान बढ़ गई थी,

आरोपी मनोज कुमार पांडे, प्रार्थिया से शादी करूंगा कह कर विश्वास दिलाता था, जिससे दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गया,। प्रेम संबंध के दौरान ही दिनांक 07 .03.2024 को रात्रि लगभग 11.00 बजे,आरोपी मनोज कुमार पांडे पहली बार प्रार्थिया के किराए के मकान में आया, व वह शादी का झांसा देकर, प्रार्थिया से दुष्कर्म किया,। तब से आए दिन आरोपी मनोज, प्रार्थिया के किराए के मकान में आने जाने लगा व प्रार्थिया से दुष्कर्म करता था, प्रार्थिया के द्वारा जब शादी हेतु कहा जाता था, तब आरोपी मनोज कहता था कि, अभी लिव इन में रहते हैं, बाद में शादी करेंगे।, इसी दौरान प्रार्थिया गर्भवती हो गई, और शादी के लिए दबाव बनाने पर, आरोपी मनोज के द्वारा एक मंदिर में ले जाकर, प्रार्थिया को सिंदूर लगा दिया गया था।

और दोनों साथ में रहते थे,। आरोपी मनोज कुमार पांडे, जनवरी 2025 में कुनकुरी की जॉब को छोड़कर राजनांदगांव चला गया, वहां एक मिल में काम करता था, दोनों के मध्य फोन से बातचीत होती रहती थी,। जब प्रार्थिया के द्वारा अपनी डिलीवरी के संबंध में आरोपी मनोज को बोला गया, तब मनोज प्रार्थिया को अपने पास राजनांदगांव बुला लिया, और वही मिल के पास एक किराए के मकान में रखा था। दिनांक 19.04.25 को प्रार्थिया ने राजनांदगांव के शासकीय हॉस्पिटल में एक पुत्री को जन्म दिया व हॉस्पिटल के दस्तावेजों में पति के नाम में आरोपी मनोज कुमार पांडे ने ही हस्ताक्षर किए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post