अंबिकापुर में जमीन माफिया का एक बड़ा खेल उजागर हुआ है. अंबिकापुर में एक बार फिर से कांग्रेस समर्थित जनपद उपाध्यक्ष का नाम सामने आया है. इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ खुद पीड़ित परिवार ने किया है. इस पूरे गिरोह में पटवारी श्रवण पांडे के शामिल होने का भी पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है और कहा है कि करीब 5 करोड़ कीमती उनकी जमीन को 59 लाख रुपए में ही माफिया ने खरीद लिया है. जमीन की रजिस्ट्री के दौरान जिस चेक नंबर के माध्यम से रुपए देने की बात कही गई है, उस चेक नंबर से उनके अकाउंट में रुपए भी नहीं आया है. इस पूरे मामले की शिकायत सरगुजा कलेक्टर से की गई है और रजिस्ट्री को निरस्त करने की मांग की जा रही है.
अंबिकापुर के चोरका कछार निवासी राम आशीष राजवाड़े ने कलेक्टर को एक आवेदन दिया है जिसमें बताया है कि उसके भाई कलेक्ट्रेट विक्रम राजवाड़े में पियून के पद पर कार्यरत था जिसकी मौत हो गई और उसके कुछ दिनों बाद उनकी पत्नी की भी मौत हो गई इसके बाद उनके जमीन पर माफिया की भी नजर पड़ गई. पटवारी श्रवण पांडे उनके घर में माफिया लोगों को भेजना शुरू कर दिया। लेकिन उन्होंने अपनी पुरानी जमीन को बेचने से इनकार कर दिया इसके बाद माफिया, उनके भतीजे हेम प्रकाश राजवाड़े को घर से बहला फुसलाकर ले गए।
Post a Comment