राउरकेला। आगामी त्योहारी सीजन से पहले राउरकेला पुलिस ने अवैध पटाखा कारोबार का बड़ा खुलासा किया है। 18 सितंबर 2025 को रघुनाथपाली थाना प्रभारी उप निरीक्षक एच. प्रधान व उनकी टीम ने पानपोष बस्ती में दबिश देकर भारी मात्रा में पटाखे जब्त किए।
कार्रवाई के दौरान आरोपी अदित कुमार साहू (56 वर्ष), निवासी म्यूनिसिपल हाई स्कूल के पास, पानपोष बस्ती को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस या अनुमति के पटाखों का भंडारण कर रहा था और त्योहारी सीजन में उन्हें राउरकेला बाजार में बेचने की तैयारी कर रहा था।
Post a Comment