जशपुर में बेटे ने की पिता की पत्थर से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम आगडीह में घरेलू विवाद ने एक दर्दनाक मोड़ ले लिया। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला 17 सितंबर 2025 की रात का है। मृतक बंधु राम मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। अक्सर उसके बेटे दीपक राम (25 वर्ष) के साथ पारिवारिक बातों को लेकर विवाद होता था। परिजनों के अनुसार, आरोपी दीपक आए दिन अपने पिता से झगड़ा और मारपीट करता था।

घटना वाली रात भी दोनों में बहस हुई। इसी दौरान आरोपी दीपक ने गुस्से में आकर फर्श पत्थर से अपने पिता के सिर, नाक और कनपटी पर वार कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने से बंधु राम की मौके पर ही मौत हो गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post