बिलासपुर, 26 सितम्बर 2025
सबसे पहले श्री साहू ने छत्तीसगढ़ स्कूल में 25 लाख रुपए की राशि से होने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि – "प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और प्रदेश की डबल इंजन सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विद्यालयों में बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है, ताकि आने वाली पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।"
इसके उपरांत वे कोटा स्थित सी. वी. रामन विश्वविद्यालय में आयोजित “आत्मनिर्भर भारत एवं नई शिक्षा नीति” विषयक सेमिनार में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा –
"नई शिक्षा नीति 2020 भारत को ज्ञान के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करेगी।
इससे विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा, अनुसंधान और उद्यमिता के अवसर मिलेंगे। आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी पूरा होगा जब हमारी युवा पीढ़ी ज्ञान, विज्ञान और नवाचार में अग्रणी बनेगी।"
इसी क्रम में श्री साहू ने जीएसटी बचत उत्सव में भी हिस्सा लिया। यहां उन्होंने व्यापारियों और उपभोक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि –
Post a Comment