छत्तीसगढ़ से खबर निकलकर आमने आया है नक्सलियों का अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण दशहरे के दिन बीजापुर में हिंसा पर अहिंसा की जीत सामने देखने को मिला... 103 नक्सलियों ने डाले हथियार एसपी डॉ जितेन्द्र यादव और सीआरपीएफ डीआईजी बीएस नेगी के सामने किया आत्मसमर्पण..
दशहरा पर्व के दिन बीजापुर में 103 नक्सलियों ने हथियार का दामन छोड़ आत्मसमर्पण किया ।इतिहास में पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का एक्शन जारी है सुरक्षा बलों ने कई बड़े नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है जिससे नक्सली संगठन की बिखराव की स्थिति पैदा हो गई ऐसे में दशहरा पर्व के दिन बीजापुर में 103 नक्सलियों ने हथियार का दामन छोड़ एसपी कार्यालय पहुंचे और आत्मसमर्पण किया । आत्मसमर्पण किए नक्सलियों पर 01 करोड़ 06 लाख 30 हजार रूपये के इनाम है ।
समर्पण करने वालों में डीव्हीसीएम -01,पीपीसीएम- 04, एसीएम-04, प्लाटून पार्टी सदस्य-01, डीएकेएमएस अध्यक्ष-03, सीएनएम अध्यक्ष-04, केएएमएस अध्यक्ष-02, एरिया कमेटी पार्टी सदस्य-05, मिलिशिया कमाण्डर/डिप्टी कमांडर-05, जनताना सरकार अध्यक्ष-04, पीएलजीए सदस्य-01, सीएनएम सदस्य-12, जनताना सरकार उपाध्यक्ष- 04, डीएकेएमएस उपाध्यक्ष-01, जनताना सरकार सदस्य-22, मिलिशिया प्लाटून सदस्य -23, जीपीसी-02, डीएकेएमएस सदस्य -04, भूमकाल मिलिशिया सदस्य -01 शामिल है। जिसमें 22 महिला और 81 पुरुष नक्सली है।
Post a Comment