:- आरोपी द्वारा पीड़िता कों शादी का झांसा देकर कारित की गई थीं घटना।
:- महिला सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही।
⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि पीड़िता दिनांक 12/10/25 को थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि बदगरी थाना लखनपुर निवासी लाल दास पीड़िता कों शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है, और अब शादी करने से इंकार कर रहा है, पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना लखनपुर मे आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 245/25 धारा 69 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *लाल दास आत्मज अधीन दास उम्र 20 वर्ष साकिन बदगरी थाना लखनपुर* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।
Post a Comment