*सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत 15 बालिकाओं को सायकल का वितरण*



*बलरामपुर, 04 दिसम्बर 2025/* सरस्वती सायकल योजना के तहत शासन द्वारा बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने तथा विद्यालय तक पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क सायकल प्रदान की जाती है। इसी कड़ी में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलरामपुर में सरस्वती सायकल योजना के तहत 15 बालिकाओं को सायकल वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने साइकिल वितरण करते हुए बालिकाओं को शुभकामनाएं दी।
इस दौरान ब्लॉक शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्रीमती बबली संबल, अन्य जनप्रतिनिधिगण, अभिभावक, प्राचार्य, शिक्षकगण उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post