*विश्व दिव्यांगता दिवस पर दिव्यांग बच्चों के लिए खेल-कूद आयोजित*



*बलरामपुर, 04 दिसम्बर 2025/* राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम.आर. यादव के नेतृत्व जिला मिशन समन्वयक श्री चंद्रभूषण प्रसाद, ए.डी.पी.ओ. श्री ओम प्रकाश गुप्ता एवं ए.पी.सी. श्री विनोद कुमार पटेल के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखण्डों में समावेशी शिक्षा अंतर्गत विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों के लिए जिला स्तरीय विशेष खेल-कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के खेल मैदान में आयोजित किया गया।
दिव्यांग बच्चों के लिए खेल-कूद में कुर्सी दौड़ (अपर लिंब प्रभावित बच्चों हेतु), कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, 100मी. दौड़, 25मी. दौड़ (निर्धारित आवाज/ध्वनि लक्ष्य की ओर), मटकाफोड़, 50मी. दौड़ का आयोजन किया गया। ंसांस्कृतिक कार्यक्रम में चित्रकला, रंगोली, मेहंदी, (एकल गीत, एकल नृत्य, समूह गीत, समूह नृत्य) आदि गतिविधियां व्यायाम षिक्षक श्री प्रदीप एक्का एवं अन्य सहयोगी षिक्षकों के माध्यम से कराया गया। कार्यक्रम में कुल 71 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया तथा 43 षिक्षक/पालक, 10 बी.आर.पी./स्पेशल एजुकेटर उपस्थित थे।
उक्त कार्यक्रम में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री भानु प्रकाश दीक्षित जी अन्य जनप्रतिनिधिगण , जिला मिशन समन्वयक श्री चंद्रभूषण प्रसाद, ए.डी.पी.ओ. श्री ओम प्रकाश गुप्ता, ए.पी.सी. श्री विनोद पटेल, आनंद प्रकाश गुप्ता, कन्या/बालक उ.मा.वि. के प्राचार्य शिक्षकगण, पालक एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post