25 प्रतिशत किलोमीटर भत्ता वृद्धि सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर अलरसा का भूख हड़ताल हुआ समाप्त, लोको पायलटों और सहायक लोको पायलटों को नारियल पानी पिलाकर तोड़ा उपवास


चक्रधरपुर । 25 प्रतिशत किलोमीटर भत्ता वृद्धि सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर आल इंडिया रेलवे रनिंग कर्मचारी संघ का देश भर में किए जा रहे 48 घंटे का भूख हड़ताल (उपवास रहकर काम करना) का आज 10 बजे समापन हो गया। देश भर के क्रू एंड गार्ड लॉबियों में इन मांगो को लेकर किए गए उपवास आंदोलन के क्रम में चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के क्रू एंड गार्ड लॉबी परिसर में आज आंदोलन में बैठे लोको पायलटों और सहायक लोको पायलटों को नारियल पानी पिलाकर उनका उपवास तोड़ा गया। लोको पायलटों ने कहा कि रेल प्रशासन उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे अन्यथा वे आगे आगे और बृहद आन्दोलन करने पर मजबूर होंगे। आज मुख्य रूप से आंदोलन शिविर में बैठे लोको पायलट एन के नीलमणि, राजीव कुमार, ललन कुमार, सी एम महतो, मिथलेश कुमार सहित दर्जनों लोको पायलट और सहायक लोको पायलटों को नारियल पानी पिलाकर उनका उपवास समाप्त किया गया। बतातें चलें कि 25 प्रतिशत किलोमीटर भत्ता वृद्धि सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर आल इंडिया लोको रनिंग कर्मचारी संघ की और से 2 दिसंबर से 48 घंटे का भूख हड़ताल (उपवास) आंदोलन शुरु किया था जिसका समापन आज 1द बजे संपन्न हो गया है।  
बंडामुंडा क्रू एंड गार्ड संयुक्त लॉबी में लोको पायलटों को जूस पिलाकर किया आंदोलन समाप्त 
अलारसा का बंडामुंडा में किए गए आंदोलन का लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलटों को 48 घंटे के बाद जूस पिलाकर उनका उपवास समाप्त किया गया। वहीं डांगोवापासी, सीनी, राउरकेला, झारसुगुड़ा सहित मंडल के सभी क्रू एंड गार्ड लॉबियों में किए जा रहे 48 घंटीय उपवास आंदोलन का समापन किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post