CG Budget 2026: 23 नए औद्योगिक पार्क और 5 एयरपोर्ट पर शोरूम, राज्य में इंडस्ट्रियल ग्रोथ को बड़ा बूस्ट

 


बजट में प्रदेश में 23 नए औद्योगिक पार्क स्थापित करने की घोषणा की गई है, जिसके लिए 250 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से औद्योगिक विकास मद में 100 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

वित्त वर्ष 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने लगभग 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पेश करते हुए औद्योगिक विकास और क्षेत्रीय संतुलन पर विशेष जोर दिया है। बजट में प्रदेश में 23 नए औद्योगिक पार्क स्थापित करने की घोषणा की गई है, जिसके लिए 250 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से औद्योगिक विकास मद में 100 करोड़ रुपये रखे गए हैं। पांच प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम खोलने की भी घोषणा की गई है।

बजट में क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता देते हुए बस्तर और सरगुजा पर विशेष फोकस किया गया है। बस्तर एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के लिए 75-75 करोड़ रुपये, बस्तर नेट परियोजना के लिए 5 करोड़ रुपये तथा अतिरिक्त पोषण सहायता के लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा 1,500 बस्तर फाइटर्स के पद सृजित किए जाएंगे और बस्तर-सरगुजा ओलंपिक्स के लिए 22 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
 
अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी निर्माण हेतु 100 करोड़ रुपये तथा मैनपाट के पर्यटन विकास के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। नगर निगमों में अवसंरचना विकास के लिए 750 करोड़ रुपये और मुख्यमंत्री बस सेवा योजना के लिए 10 करोड़ रुपये रखे गए हैं। वहीं मिशन वात्सल्य योजना के लिए 80 करोड़ रुपये का प्रावधान भी बजट में शामिल है।
 

Post a Comment

Previous Post Next Post