Valentineday ki jagah kala divas banane per jayada.Jor

14 फरवरी को वेलेन्टाइन डे की जगह,काला दिवस के रूप में मनाए,
अपने बच्चों और युवाओं को पुलवामा में शहीद हुए 44 सीआरपीएफ के वीरों की कहानी सुनाए _ सुजॉय मंडल ex कोबरा कमांडो


कोलकाता,,प. बंगाल की राजधानी में बीते 14 फरवरी 2026 के दिन स्थानीय साल्ट लेक सीटी बैसाखी लैंड में देर शाम 6 बजे पुलवामा के शहीदों को याद करते हुए एक गौरव मय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम आयोजन को लेकर पूर्व कोबरा कमांडो सुजॉय मंडल ने बताया कि हमारा उद्देश्य यह है कि देश भर के युवा 14 फरवरी के दिन वेलेंटाइन डे मनाएं न मनाए,परंतु आज का दिन जो भारत के इतिहास में 'ब्लैक डे' (Black Day) या काला दिवस के रूप में याद किया जाता है । उसे ध्यान में रखकर उन 44 निर्दोष और जांबाज जवानों की शहादत को ज़रूर याद करें और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें।


श्री मंडल ने बताया कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा आतंकवादी हमले के संदर्भ में याद किया जाता है। इस दिन देश ने अपने 40 बहादुर सीआरपीएफ (CRPF) जवानों को खो दिया था। यहाँ हम सबने उस दुखद घटना और उसके बाद के घटनाक्रमों को याद करते हुए सेंट्रल आर्म फोर्स एक्स सर्विस मैन वेलफेयर एसोसिएशन प. बंगाल के बैनर तले इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें बड़ी संख्या में एक सर्विस मेन के अलावा पुलवामा शहीद परिवार के सदस्य भी शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुवात शहीदों को श्रद्धांजलि देकर शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया। इसके अलावा हमने पैरामिलिट्री जवानों की मूलभूत समस्याओं और उसके निराकरण पर बात की साथ ही सरकार से मांग की देश की सुरक्षा में घायल और दिव्यांग हुए  जवानों कौर उनके परिवार वालों पर विशेष रूप से ध्यान दे। 

अर्धसैनिक जवानों को पेंशन और शहीद का दर्जा दिया जाए। सुजॉय का कहना है कि 14 फरवरी के दिन देश भर में पुलवामा के शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जानी चाहिए। साथ ही  देश भर के स्कूलों और कालेजों के अलावा मां बाप अपने बच्चों को पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों के विषय में पढ़ाना या बताना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post