*स्लग - उफनते नाले को पार कराने शिक्षकों ने संभाली कमान*


 *स्लग - उफनते नाले को पार कराने शिक्षकों ने संभाली कमान* 

*एंकर -* सूरजपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते सूरजपुर जिले के कई नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच विकासखंड ओड़गी के ग्राम कर्री से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शिक्षक स्कूली बच्चों को उफनते नाले को पार कराते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के बच्चों को नाले के दूसरी ओर ले जाने में शिक्षक मदद करते दिखाई दे रहे हैं। तेज बहाव के बीच बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षकों द्वारा सावधानी बरतते हुए उन्हें नाला पार कराया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बारिश के कारण गांव के रास्ते में स्थित नाले में पानी का बहाव बढ़ गया था, जिससे स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी दौरान शिक्षकों ने बच्चों की मदद करते हुए उन्हें सुरक्षित तरीके से नाला पार कराया।

उफनते नाले के बीच बच्चों को पार कराते शिक्षकों की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। घटना ने एक बार फिर बारिश के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली बच्चों की आवागमन व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post