कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 120 कर्मचारी पाए गए अनुपस्थित

 

जांजगीर:  जांजगीर जिले में सरकारी दफ्तरों के कर्मचारियों की अनियमितताओं पर कलेक्टर आकाश छिकारा ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार सुबह उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न सरकारी विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अन्य अफसरों ने भी निरीक्षण में भाग लिया। निरीक्षण के दौरान चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई, जहां 13 विभागों के 120 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

कलेक्टर छिकारा के निरीक्षण के बाद जिले के सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ वेतन कटौती की कार्रवाई भी की जा रही है।

समय पर नहीं पहुंच रहे कर्मचारी, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

दरअसल, जिला मुख्यालय के दफ्तरों में कर्मचारियों के समय पर उपस्थित न होने और दफ्तर से गायब रहने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी के मद्देनजर कलेक्टर और उनकी टीम ने विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया, जहां अनुशासनहीनता की पुष्टि हुई।

कलेक्टर आकाश छिकारा ने सख्त लहजे में कहा कि सभी कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचे और अनुशासन का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए और चेतावनी दी कि लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post