चक्रधरपुर । रेलवे कर्मचारियों के लिए आठवां वेतनमान लागू करने, सातवें वेतनमान के तहत बोनस देने सहित अन्य कई मांगों को लेकर आल इंडिया रेलवे फेडरेशन के आह्वान पर पूरे देश भर में कई संगठनों का रेलवे स्टेशनों को बाहर प्रर्दशन किया जाएगा।
इस क्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन चक्रधरपुर मंडल शाखा की ओर से 19 सितंबर को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन बिल्िंडग के सामने धरना प्रर्दशन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मेंस यूनियन के चक्रधरपुर मंडल के 12 शाखा के अध्यक्ष, सचिव व कार्यकर्ता शामिल होंगे।
Post a Comment