महापौर के लिए 3 अभ्यर्थियों ने लिए नामांकन पत्र




 रायगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: 30 अभ्यर्थियों ने पार्षद पद के लिए भरे नामांकन

रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय चुनाव के लिए जारी कार्यक्रम के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू हो गई है। दूसरे दिन 23 जनवरी को महापौर पद के लिए तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र भरे।

नगर पालिक निगम रायगढ़ में महापौर पद के लिए वार्ड क्रमांक 3 से जेठूराम मनहर, वार्ड क्रमांक 38 से मुरारीलाल भट्ट और वार्ड क्रमांक 4 जगतपुर से जानकी बाई काटजू ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं, पार्षद पद के लिए रायगढ़ नगर निगम के विभिन्न वार्डों से कुल 30 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र भरे।

नगर पालिका परिषद खरसिया में अध्यक्ष पद के लिए 2 और पार्षद पद के लिए 10 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। इसी तरह नगर पंचायत धरमजयगढ़ में अध्यक्ष पद हेतु 2 एवं पार्षद पद के लिए 9, नगर पंचायत घरघोड़ा में 8, नगर पंचायत पुसौर में अध्यक्ष पद के लिए 2 और पार्षद पद के लिए 1 नामांकन प्राप्त हुए।

हालांकि, नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर और लैलूंगा में अब तक किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।

चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post