सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में छः आरोपी गिरफ्तार

 

राउरकेला पुलिस जिला के बिसरा थाना क्षेत्र स्थित तेतेरकेला ग्राम पंचायत के बांकुटोला और जंबेरना गाँव में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में छः अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, गुरूवार रात मकर संक्रांति के अवसर पर तेतेरकेला गाँव में ठेठनागपूरी नृत्य संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक घिनौनी घटना सामने आई।

बिसरा थाना पुलिस ने बताया कि छः वयस्क आरोपियों ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में आ गए और उनका डाक्टरी परीक्षण, जांच-पड़ताल पूरी कर ली गई है। अब आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. हुल्लास मुंडारी (43), पिता-शंकर मुंडारी, गांव-बांकोटोला
  2. बुदा ओरम (30), पुत्र-एतो ओरम, ग्राम-जंबेरना
  3. आनंद ओराम (23), पुत्र-बंधु ओराम, ग्राम-जंबेरना
  4. अभिषेक महतो (26), पुत्र-बुधनाथ महतो, ग्राम-जंबेरना
  5. मंगलनाथ ओराम (27), पुत्र-तुरिया ओराम, गांव-जंबरना

इस जघन्य अपराध के मामले में कानूनी प्रक्रिया तेजी से चल रही है, और आरोपी जल्द ही न्यायिक दंड का सामना करेंगे।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post