कोरबा, 5 सितंबर 2025 । पानी के अत्यधिक प्रवाह को ध्यान में रखते हुए आज सुबह 5:00 बजे बांगो बांध के गेट संख्या 4, 5, 6 और 8 के साथ गेट संख्या 3 एवं 9 को भी 0.50-0.50 मीटर तक खोला गया था। इसके बावजूद बांध का जलस्तर 358.11 मीटर पर स्थिर बना रहा।
जलस्तर को नियंत्रित कर कम करने के उद्देश्य से सुबह 8:30 बजे दो और गेट (गेट संख्या 2 और 7) को आवश्यकतानुसार खोला गया। वर्तमान में गेट संख्या 5 और 6 से 1.50 मीटर, गेट संख्या 4 और 8 से 1.00 मीटर, जबकि गेट संख्या 2, 3, 7 और 9 से 0.50 मीटर तक पानी छोड़ा जा रहा है।
Post a Comment