पंकज झा मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में अवर सचिव का दर्जा प्राप्त है, सरकार उनको शासकीय कर्मचारी की भांति वेतन भत्ते आदि सुविधायें दे रही वे सरकारी कर्मचारी माने जायेंगे वे राजनैतिक दल के कार्यकर्ता की भांति कैसे काम कर सकते है?
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पंकज झा को तत्काले मीडिया सलाहकार पद से हटाये। राज्य निर्वाचन आयोग भी संज्ञान में ले प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है उसके बाद सरकारी वेतनभोगी लाभ लेने वाले पंकज झा आखिर एक राजनीतिक दल में चुनाव समिति में संयोजक कैसे हो सकते है?
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा के नगरीय निकाय चुनाव के लिए गठित नैरेटिव व कंटेंट टीम पर तंज कसते हुये कहा कि भाजपा नगरीय निकाय चुनाव में मोदी की गारंटी में से कितनी गारंटी पूरी हुई है और साय का सुशासन के नारा से जनता को कितना लाभ हुआ है यह बताने में असमर्थ है।
Post a Comment