राजनीतिक चर्चाओं में व्यस्त प्रत्याशी
विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि प्रचार और जनसंपर्क के लिए उन्हें खुद समय नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि सुबह से ही कई लोग सलाह-मशविरा करने के लिए उनके पास पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे राजनीति की गहरी समझ नहीं है, लेकिन मैं आभारी हूं उन लोगों का जो मुझ पर विश्वास जताते हैं और मुझसे विचार-विमर्श करने आते हैं।"
जनता पर अटूट भरोसा
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें अपने वार्ड के मतदाताओं पर पूरा विश्वास है कि वे किसी के बहकावे या लोभ-लालच में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा, "जो लोग पैसे देकर वोट मांग रहे हैं, वे जनता की भलाई के बारे में कैसे सोच सकते हैं? मैं जानता हूं कि रसूखदार लोग भोली-भाली जनता को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, लेकिन मतदाता समझदार हैं और वे अपने वोट की कीमत को पहचानते हैं।"
Post a Comment