
छत्तीसगढ़ बोर्ड की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा के एक दिन पहले शुरू की गई इस हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 18002334363 पर कुल 805 कॉल्स का समाधान किया जा चुका है।
रायपुर। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं जारी हैं। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा मंडल की हेल्पलाइन पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न आ रहे हैं। कई विद्यार्थी पूछ रहे हैं कि रिजल्ट कब आएगा? विषय विशेषज्ञों ने सभी प्रश्नों का धैर्यपूर्वक उत्तर दिया है, चाहे वह गणित के नए ब्लूप्रिंट के बारे में हो, परीक्षा के दौरान वीक्षक से प्रश्न पूछने का संदेह हो, या आहार एवं पोषण से संबंधित प्रश्न।
हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा के एक दिन पूर्व शुरू की गई इस हेल्पलाइन पर अब तक टोल फ्री नंबर 18002334363 पर कुल 805 कॉल्स का समाधान किया जा चुका है। इस हेल्पलाइन का संचालन मंडल कार्यालय के समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार साहू, सिरिज पाल और अंशुमन कसेर द्वारा किया जा रहा है।
आगामी परीक्षा 6 मार्च को है, इसलिए आज विशेष रूप से गणित विषय विशेषज्ञ हेल्पलाइन पर उपलब्ध रहेंगे, ताकि छात्र अंतिम समय की तैयारी में कोई भ्रम न रखें।
विद्यार्थियों के मन में उठ रहे कुछ प्रमुख सवाल हैं
9वीं से ही अच्छे अंक का लक्ष्य कैसे बनाएं? क्या गणित में नए ब्लूप्रिंट के अनुसार प्रश्न आएंगे? परीक्षा में कोई प्रश्न न समझ आने पर वीक्षक से पूछना नकल माना जाएगा? लाउडस्पीकर की आवाज से ध्यान भटकने पर क्या करें? रिजल्ट कब घोषित होगा?
Post a Comment