
मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि इस निर्माणाधीन 100 सीटर छात्रावास का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि इस माह के अंत तक इस छात्रावास का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस निर्माणाधीन छात्रावास के प्रत्येक कमरों को दो-दो बेड के हिसाब से निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान चन्द्रवाल ने शासकीय पाॅलीटेक्निक के प्राचार्य से वर्तमान में विद्यार्थियों की आवासीय व्यवस्था एवं कन्या छात्रावास के निर्माण के प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। शासकीय पाॅलीटेक्निक के प्राचार्य ने बताया कि उनके द्वारा कन्या छात्रावास के निर्माण हेतु लगातार शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। उन्होंने कन्या छात्रावास के निर्माण की स्वीकृति भी शीघ्र मिलने की आशा जताई।
Post a Comment