घरघोड़ा पुलिस ने दस्तावेज में कांटछांट कर जमानत कराने वाले आरोपी दलाल और पट्टाधारी को किया गिरफ्तार
किसान ऋण पुस्तिका के पन्ने बदलकर आरोपियों को अवैधानिक तरीके से दिलाई जा रही थी जमानत
न्यायाधीश और कोर्ट स्टाफ की सतर्कता से फर्जी दस्तावेज का हुआ खुलासा
आरोपी दलाल जगन्नाथ कसेरा और पट्टाधारी पद्मलोचन साव ने मिलकर रची थी जालसाजी की साजिश
दस्तावेजों में हेराफेरी कर न्यायालय को गुमराह करने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
फर्जी दस्तावेज बनाकर लाभ उठाने वालों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा: रायगढ़ पुलिस
रायगढ़, 7 जुलाई 2025 — घरघोड़ा पुलिस ने न्यायालय में जमानत दिलाने के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पट्टाधारी और उसके साथी दलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों द्वारा किसान ऋण पुस्तिका के पन्नों में कांटछांट कर पुराने पन्ने हटाकर कोरा पन्ना लगाने की साजिश के तहत आरोपी बदल-बदलकर बार-बार अवैधानिक तरीके से जमानत कराने का खेल खेला जा रहा था, जिसे कोर्ट स्टाफ और माननीय न्यायाधीश की सतर्कता से पकड़ लिया गया।
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी प्रशांत कुमार सिंह, जो न्यायालय प्रथम श्रेणी घरघोड़ा में बाबू के पद पर कार्यरत हैं, द्वारा दिनांक 05 जुलाई 2025 को थाना घरघोड़ा में शिकायत दी गई थी। शिकायत में बताया गया कि अपराध क्रमांक 132/2025 थाना पूंजीपथरा के मामले में जमानतदार पद्मलोचन साव, निवासी ग्राम कोतासुरा द्वारा अपनी किसान ऋण पुस्तिका क्रमांक 2925098 प्रस्तुत कर आरोपी तौहिद खान की जमानत ली गई थी। परंतु, कुछ ही दिन बाद उसी किसान किताब का पृष्ठ बदलकर, कोरा पन्ना जोड़कर, आरोपी कौशिल्या बाई के जमानत हेतु फिर से वही दस्तावेज न्यायालय में प्रस्तुत किया गया,
Post a Comment