रायगढ़ । शहर के अतरमुड़ा क्षेत्र में इन दिनों में भक्ति की बयार बह रही है। यहां भाजपा नेता और पार्षद पति राजेंद्र ठाकुर के निज निवास के ठीक सामने अंचल के सुप्रसिद्ध कथा वाचक विद्वान पंडित श्री मनोज तिवारी जी के सानिध्य में भव्य भागवत कथा का आयोजन हो रहा है।
कथा के दौरान दिनांक 8 जुलाई 2025 से ही क्षेत्र में भक्ति की बयार बह रही है, जिसका अर्थ है कि वहां भागवत कथा का भव्य आयोजन हो रहा है। यहां पंडित जी के मुखारविंद से श्रीमद भागवत कथा की अमृत पंक्तियों को सुनने रोजाना सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुजन आ रहे है,और भगवान श्री हरि कृष्ण की भक्ति में लीन होकर कथा श्रवण कर रहे हैं।
ज्ञात हो कि भागवत कथा एक धार्मिक आयोजन है जिसमें श्रीमद्भागवत पुराण की कथा सुनाई जाती है। यह कथा भगवान कृष्ण के जीवन,उनकी लीलाओं और भक्ति के महत्व को दर्शाती है। श्रीमद्भागवत पुराण को हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण ग्रंथ माना जाता है, और इसकी कथा सुनने से भक्तों को आध्यात्मिक शांति और आनंद की प्राप्ति होती है।
Post a Comment